मुझे समय ही नहीं मिलता है ये_ _ _ _ _करने का!
थोड़े समय के लिए व्यस्थ रहना समझ आता है, क्योंकि कुछ चीज़ों को आपका टाइम और attention दोनों चाहिए रहता है।
लेकिन कुछ लोग ये दावा करते है कि वो साल साल भर "busy" रहते है।
वो बहुत ही ज़्यादा busy थे 5 साल पहले भी, और आज भी बहुत busy है, और आगे आने वाले 5 साल भी busy ही रहेंगे।
जब आपके पास बहुत सारा समय होता है, तो अपने काम को घसीटना लोगो के लिए आम सी बात हो जाती है।
मैं आपको ये नहीं बोलूंगा की आप अपना आधे से ज़्यादा समय बेकार के कामो में गवाते है— फेसबुक स्क्रॉल करना/ पोर्न देखना और भी बहुत सी चीज़े। हालाँकि मैं आपके सामने एक प्रस्ताव रखना चाहता हूँ, इस Excercise को आप ज़रूर करे।
हफ्ते में एक बार 15 मिनट का अपने दिन का audit ज़रूर करे।
यानी कि, एक log बनाए हर उस चीज़ का जो आप पूरे हफ्ते करते है।
उदहारण के लिए–
- 8:00 उठ गए
- 8:15 बेड पे इधर से उधर किया
- 8:30 व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया check किया।
- 8:45 ब्रश किया
- ……………..
- 12:00 काम पे गए, सारा काम किया……
- 6:00 किताब पढ़ते हुए, ट्रेवल करके वापस घर की ओर
- ….and so on
ये log बनाते समय, अपनी दिन चर्या में कोई भी बदलाव ना लेके आये सिर्फ इसलिए कि आपको वो सारी चीज़ें लिखनी है।
याद रखिएगा की जो भी बाते आप log में लिखे वो आपके दैनिक जीवन का एक दम accurate वर्णन करता हो।
और उसको लिखते समय बिल्कुल honest रहे—वो आपके बेहतर बनने के लिए ही है— उसे आपको किसी को दिखाना नहीं है।
यदि आप काम या पढ़ाई करते समय दूसरो से गॉसिप कर रहे है तो वहाँ लिखिए की
- "दोस्तो के साथ गॉसिप किया यदि आप memes scroll करते रहे तो वहाँ लिखिए
- "फेसबुक पर memes स्क्रॉल किया"
बिल्कुल Honest रहे, कोई भी चीज़ आपको खुद से छुपाने की ज़रूरत नहीं है।
और फिर वीकेंड में आपके पास एक अच्छा representation होगा अपने जीवन का उसे अच्छे से analyze करे।
उस बात को नोट करे जहाँ आप अपना समय बर्बाद कर रहे हो।
और पूरी तरह से उसे analyze कर लेने के बाद एक बार फिर खुद से पूछे की,
"क्या सच मे आपके पास समय नहीं है?"
यह करके आप अपने जीवन मे काफी बदलाव ला सकते है।