दांतों की समस्या आजकल बड़े, बूढ़े, बच्चे सभी में आम बात की तरह हो गई है। इसका मुख्य कारण लोग अपने दांतो की देखभाल ठीक से नहीं करते है जिसके वजह से मसूड़ों में सड़न, दांत हिलने आदि की समस्या होती है। दांतो की समस्या से बचाव करने के लिए दिन में दो बार अपनी दांतो की सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा कुछ घरेलु उपाय भी है जिनसे दांतो के हिलने व दर्द की समस्या दूर कर सकते है।
- आंवला का उपयोग - आंवला के रस को निकाल कर पानी में मिलाकर कुल्ला करना चाहिए। इससे दांतो के दर्द व हिलने की समस्या दूर हो जाती है।
- नींबू का उपयोग - नींबू दांत हिलने की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू में बहुत से एंटी बायोटिक, एंटी जीवाणुरोधक गुण होते है। जो दांतो के दर्द व मसूड़ों को मजबूत बनाते है।
- लौंग का तेल - लौंग दांतो के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करता है चाहे दांत दर्द हो या दांत हिलने की समस्या हो लौंग के तेल का उपयोग दर्द की जगह पर करे।
- ओरगेनो का तेल - ओरगेनो का तेल का उपयोग मुँह की बदबू, मसूड़ों की बीमारी, दांत हिलने आदि समस्याओं को दूर करता है।
- अमरुद की पत्तिया - अमरुद की पत्तिया के बारे आप सभी जानते होंगे यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसमें उपस्तिथ औषधीय गुण मुँह व दांत संबंधित सभी समस्याओं को दूर करता है। रोजाना अमरुद की दो ताजी पत्तियों धोकर चबाकर खाए या इसका चूर्ण बनाकर दांतों पर लगाए। ऐसा दिन में दो बार करे।
- दांतो से जुडी गंभीर समस्या आपको लग रही है, तो अपन नजदीकी Dentist से इलाज करवाए।
- प्रतिदिन ब्रश करें।
- अच्छे प्रोडक्ट्स को यूज करें( दंत कांति ,कोलगेट का प्रयोग करें ।
- लेखक - श्वेता शर्मा।